अपनी बांहों को सुंदर व सुडौल कैसे बनाएं
खूबसूरती के लिए घरेलु नुस्खे //
tips for Beautiful Arms
सुंदर, साफ और सुडौल बाहें किसी भी युवती के लिए गर्व कि बात होती है। जिस प्रकार शरीर का सुडौल होना सौंदर्य में वृद्धि करता है, उसी प्रकार बांहों का सुडौलपन भी सुंदरता को बढ़ाता है।
सुडौल, पतली, लंबी बाहें सुंदरता की निशानी मानी जाती हैं। मोटी, थुलथुली बांहें सारे सौंदर्य को फीका कर देती हैं। यदि आपको स्लीवलेस परिधान पहनने का शौक है तो बांहों की सुडौलता पर ध्यान देना और भी जरूरी है, साथ ही उन की सफाई और सुंदरता को बनाए रखना आवश्यक है।
यदि आप की बांहें अत्यधिक पतली हैं तो मालिश द्वारा भी उन्हें सामान्य बनाया जा सकता है। मोटी, थुलथुली बांहों के लिए मालिश एक अच्छा उपाय है क्योंकि मालिश से अतिरिक्त चरबी पिघल जाती है और रक्तसंचार ठीक रहता है। मालिश के लिए मस्टर्ड आयल, आलिव आयल या आमंड आयल का प्रयोग किया जा सकता है।
यदि बांहें ज्यादा रूखी हों तो प्रतिदिन रात में सोते समय ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला कर मसाज करें। स्नान करने के बाद मास्चराइजर या क्रीम अवश्य लगाएं। धूप में जाने से पूर्व सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करें।
बांहों के सौंदर्य को फीका करने में कुहनियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भाग अक्सर ही उपेक्षित रहता है। अत: वहां मैल की परत जमने से त्वचा सख्त हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए नींबू को काट कर उस का आधा भाग वहां रगड़े। नहाने के बाद रोएंदार तौलिए से रगड़ कर कोल्ड क्रीम से मसाज करें।
इसके अतिरिक्त अनचाहे बाल भी बांहों की सुंदरता को फीका करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बालों की सफाई के लिए वैक्सिंग सबसे महत्वपूर्ण साधन है। वैक्सिंग किसी ब्यूटीपालर में जा कर कराएं चाहें तो घर में भी कर सकती हैं। इस के लिए बाजार में कोल्ड वैक्स उपलब्ध हैं। वैक्स को बालों की बढ़त की दिशा में लगाएं और उस पर कपड़े की मोटी पट्टी चिपका दें और फिर तेज झटके के साथ बालों की बढ़त की विपरीत दिशा में खींच लें। सारे बाल कपड़े की पट्टी पर आ जाएंगे। पूरी सफाई कर लेने के पश्चात् कोल्ड क्रीम से मालिश करें। इसी प्रकार बगलों की भी सफाई कर लें। पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए डिओडोरेंट का इस्तेमाल करें।
सुडौल बांहों के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। इससे बगलों में चरबी जमा नहीं होती।बांहों की सुडौलता के लिए कुछ व्यायाम पेश हैं जिन्हें आप कभी भी, किसी भी समय कर सकती हैं :-
1. सीधे खड़े होकर बांहों को सामने की ओर फैलाएं फिर उन को सिर के ऊपर की ओर ले जाते हुए गोलाई में घुमाएं। इसे 1010 बार दोनों बांहों से करें। इसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाती जाएं।
2. दोनों पैरों के बीच दूरी रखते हुए खड़ी हों। कमर को बिल्कुल सीधा रखें। हाथों को गरदन के पीछे रखें और शरीर को दाएंबाएं घुमाएं। बीच में होने पर सांस भरें और घूम जाने पर सांस छोड़े। 10 से प्रारंभ कर के धीरे-धीरे गिनती बढ़ाती जाएं।
इस तरह के कुछ प्रयासों से हो सकती हैं आपकी बांहें सुंदर, आकर्षक।
ये भी पढ़िए : खुद को सुंदर कैसे बनाएं । चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के उपाय tips for fair skin
0 Comments